फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी कार से लगी रोडवेज की साइड, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहतक-दिल्ली मार्ग पर पकोड़ा चौक के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार रोडवेज बस से रगड़ खा गई। कार चालक ने पीछा करके कुछ दूरी पर बस को रुकवा लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में खूब बहस हुई। इनकी झगड़े की वजह से मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।
दरअसल, रोहतक-दिल्ली मार्ग पर शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहते हैं। पकोड़ा चौक के पास हालात अधिक गंभीर हैं। सोमवार की दोपहर भी कुछ गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी हुई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे गुरुग्राम से गोहाना के लिए चली सोनीपत डिपो की रोडवेज बस यहां से गुजरी तो भीड़भाड़ की वजह से एक कार के साइड में लग गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद रोडवेज बस कुछ दूरी पर झज्जर मोड़ के पास पहुंची ही थी कि उक्त कार चालक ने पीछा करके बस को रुकवा लिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई। दोनों एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने लगे। कार चालक ने रोडवेज चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार की मरम्मत कराने की मांग पर अड़ गया। जबकि रोडवेज चालक ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज चालक ने कहा कि वह बस अपनी लेन में चला रहा था। कार ही गलत खड़ी थी। लगभग 15 मिनट तक दोनों में तीखी बहस हुई। तब तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। काफी देर तक यात्रियों के समझाने के बाद दोनों चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें