करेंट से श्रमिक की मौत
चरखी दादरी।
गांव सारंगपुर में बिजली करेंट से श्रमिक की मौत हो गई। शव को दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव सारंगपुर में बिजली ट्यूबवेल पर काम करते समय श्रमिक की बिजली करेंट लगने से मौत हो गई। बिजली करेंट से वह काफी झुलस गया। समीप ही मौजूद लोगों ने उसे संभाला तथा दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया। श्रमिक हेमू ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। मृतक बिहार प्रदेश का निवासी बताया गया है। पुलिस जांच कर रही है।