फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस फूंकने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस फूंकने का चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
करीब ढाई माह पहले युवक की मौत से खफा होकर रोडवेज बस को आग लगाने के चौथे आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अचीना निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता मंजीत अहलावत ने इस बात की पुष्टि की है। गौरतलब है कि गत एक मई को अचीना ताल पुलिस चौकी के समीप रोडवेज बस के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई थी। घटना से खफा ग्रामीणों ने दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम रखा था। इस दौरान कुछ युवाओं ने रोडवेज बस को आग लगा दी थी। पुलिस ने इस संबंध में कुछ नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार पहले ही किया जा चुका है जबकि चौथे आरोपी कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें