फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी भारती डबास ने थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। डीएसपी भारती डबास ने वीरवार को सिटी थाना बहादुरगढ़ में थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ वांछित अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी भारती डबास ने थाने में दर्ज आपराधिक मुकदमों और लंबित शिकायतों का जायजा लिया। उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन पर जल्द से जल्द हर संभव कार्रवाई करके उनके निपटारे के निर्देश दिए। थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारियों व अनुसंधान कर्ताओं को थाने में आए प्रत्येक शिकायतकर्ता से सम्मान व सहयोग पूर्ण व्यवहार करने और शिकायतकर्ता की शिकायत पर निष्पक्ष एवं तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के मद्देनजर अपने अपने एरिया के असलाह लाइसेंस धारकों के हथियारों को थाना में जल्द से जल्द जमा कराने के संबंध में दिशा-निर्देश किए गए। थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वच्छता व साफ-सफाई सहित थाना के रिकॉर्ड को दुरुस्त हालत में सुरक्षित रखने बारे निर्देश दिए। बैठक में सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार व थाने के अधीन आने वाली चौकियों के प्रभारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें