महिला को फोन पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
घिकाड़ा रोड निवासी एक महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और असभ्य भाषा का प्रयोग करने पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को उक्त शख्स का मोबाइल नंबर भी दिया है।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि गत तीन मार्च को एक अज्ञात शख्स ने घिकाड़ा रोड निवासी सुनिता के मोबाइल पर फोन किया और उससे असभ्य भाषा में बात की। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला ने इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को शिकायत सौंपी थी। इस पर शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।