बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी
गांव मौड़ी के पास बुधवार देर रात बाइक का संतुलन बिगड़ने दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गोठड़ा निवासी अजय कुमार व सुनील कुमार बीए द्वितीय वर्ष में रहे थे। दोनों परीक्षा देकर दादरी से अपने गांव गोठड़ा के लिए चले थे। गांव मौड़ी तक वे बस आदि में सवार होकर गए। इसके बाद मौड़ी के वे युवक रविंद्र के साथ बाइक पर गांव गोठड़ा के लिए चल दिए। मौड़ी से थोड़ी दूर चलने पर मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से बाइक खेतों में जा गिरी। इस घटना में रविंद्र, अजय और सुनील को गहरी चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें दादरी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया जबकि सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक भेज दिया गया। जहां सुनील की भी मौत हो गई। सदर थाना से जांच अधिकारी अशोक कुमार बताया कि इस संबंध में पुलिस ने कागज कार्रवाई कर दी। है दोनो शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है।