मरम्मत के लिए खड़ी कार से 1.90 लाख की नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दिल्ली रोड स्थित ऑटो मार्केट में मरम्मत के लिए आई गांव खानपुर निवासी अंकुर की कार से चोरों ने 1.90 लाख चोरी कर लिए। पुलिस ने अंकुर की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खानपुर निवासी अंकुर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी कार की मरम्मत करवाने दादरी शहर के दिल्ली राड स्थित ऑटो मार्केट में आया था। उसकी कार की सीट के पीछे लगी चैन में उसने एक लाख 90 हजार की नकदी रख रखी थी। अंकुर ने बताया कि गाड़ी मिस्त्री के पास छोड़कर वह किसी काम से बाजार की तरफ चला गया। कुछ देर बाद वह वापस पहुंचा और कार की सीट पर लगी जेब संभाली तो उसमें रखे एक लाख 90 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने मेकेनिकों से पूछताछ की लेकिन कुछ सुराग नहीं लग पाया। ऐसे में पीड़ित ने रुपये चोरी होने की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।