अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। गांव पहाड़ीपुर में एक मकान पर बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गई। गांव पहाड़ीपुर सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण मलिक ने बताया कि वीरवार को गांव पहाड़ीपुर निवासी रमेश पुत्र रामकंवार के घर पर आसमानी बिजली गिर गई थी। इससे मकान में दरार आ गई और बिजली के उपकरण जल गए थे। पीड़ित मकान मालिक दिहाड़ी मजदूरी कर घर का पालन-पोषण करता है ओर अब पीड़ित मकान मालिक ने स्थानीय प्रशासन को लिखित में शिकायत देकर मुआवजे की गुहार लगाई हैं।