फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़े दो बिजली पोल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव चरखी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते गांव की बिजली आपूर्ति भी काफी देर तक बाधित रही। निगम के एसडीओ ने इसकी शिकायत पुलिस को सौंपी है जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को सौंपी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ अविनाश ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि गांव चरखी के समीप दो बिजली पोल टूट गए हैं। इसके बाद वो मौके पर पहुंचे तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजस्थान नंबर के ट्रक ने इन पोल को टक्कर मारी है। एसडीओ अविनाश ने पुलिस को उक्त ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर चालक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें