फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बोतल अवैध शराब सहित एक काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
12 बोतल अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

बौंदकलां। गुप्त सूचना के आधार पर बौंदकलां थाना पुलिस ने हिंडोल गांव निवासी एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया है। उसके पास से पुलिस ने देशी शराब की 12 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंदकलां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव हिंडोल निवासी एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचता है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू कर लिया। इस दौरान उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने शराब पास होने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 12 बोतल देशी शराब की बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी रवि पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें