फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार समेत एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। अपराध जांच शाखा पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ काबू किया है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
अपराध जांच शाखा प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि सीआईए बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना सदर क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। पुलिस टीम बादली-बहादुरगढ़ रोड केएमपी पुल के पास पहुंची तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसकी कोशिश को नाकाम करते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी युवक की पहचान प्रवीण उर्फ कल्लू निवासी चौधराण पाना बादली के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें