फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बैठे यात्री की संदिग्ध हालातों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में बैठे यात्री की संदिग्ध अवस्था में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जयपुर से हिसार जा रही ट्रेन में सवार एक यात्री की वीरवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान सिरसा निवासी पूर्णचंद के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णचंद अपने परिवार सहित नांगल पठानी किसी काम से गया था। वीरवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ जयपुर से हिसार आने वाली ट्रेन में सवार होकर सिरसा आ रहा था। अभी ट्रेन झाड़ली रेलवे स्टेशन के समीप ही पहुंची थी कि अचानक पूर्ण चंद के सीने में दर्द उठा। चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें