फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अप्रैल को होगी अध्यक्ष शीला राठी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर नप की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नगर परिषद बहादुरगढ़ की प्रधान शीला राठी और उप प्रधान विनोद कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला दो अप्रैल को होगा। उपायुक्त सोनल गोयल ने झज्जर के एसडीएम को अविश्वास प्रस्ताव के लिए पार्षदों की विशेष बैठक बुलाने के लिए अधिकृत किया है।
इन पार्षदों के हैं शपथपत्र
एसडीएम ने दो अप्रैल को नगर परिषद कार्यालय में दोपहर बाद 3 बजे पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई है। बैठक के लिए सभी पार्षदों को पत्र भी भेजा दिया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 15 पार्षदों ने 12 मार्च के दिन उपायुक्त को शपथ पत्र दिए थे। हालांकि उसके अगले ही दिन इनमें से एक पार्षद प्रेमचंद ने परिषद की अध्यक्ष शीला राठी और उपाध्यक्ष विनोद कुमार के पक्ष में अपना शपथ पत्र वापस ले लिया था। फिलहाल बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तिथि निर्धारित करने की विधिवत मांग करने वालों में पार्षद नीना राठी, मोनिका राठी, शशि कुमार, संदीप कुमार, बिमला, प्रवीन सिंह, लक्ष्मी देवी सहवाग, रमिता चुघ, रेखा दलाल, रमन यादव, गुरुदेव राठी, राममूर्ति, मोनिका गर्ग व सीमा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्यारह पार्षदों के शपथ पत्र जरूरी
काफी दिनों से नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन शीला राठी के प्रति अविश्वास जता रहे नगर पार्षद गत सोमवार को झज्जर पहुंचे थे और शीला राठी के खिलाफ परिषद के सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने के हक में उपायुक्त सोनल गोयल को शपथ पत्र सौंपे थे। इन पार्षदों मेें भारतीय जनता पार्टी के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल व कांग्रेस के भी कई पार्षद शामिल हैं। असंतुष्टों का कहना है कि चेयरपर्सन शीला राठी परिषद बोर्ड में बहुमत खो चुकी हैं और उन्हें अब पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। असंतुष्टों का कहना था कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाए जाने के लिए परिषद के 11 पार्षदों के शपथ पत्र जरूरी होते हैं, लेकिन प्रशासन को इस मामले में बहादुरगढ़ परिषद के 15 पार्षदों ने अपने शपथ पत्र सौंपे हैं।
दिसंबर-2016 में अध्यक्ष बनी शीला
गौरतलब है कि दिसंबर 2016 में हुए चेयरपर्सन के चुनाव में शीला राठी सत्ताधारी भाजपा समर्थित उम्मीदवार और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पक्ष की उम्मीदवार को परास्त कर बहादुरगढ़ परिषद की चेयरपर्सन बनी थी। लेकिन उसके कुछ समय बाद कांग्रेस व भाजपा के कई पार्षद विभिन्न कारणों से उनसे नाराज हो गए। सोमवार को झज्जर में डीसी को ज्ञापन और शपथ-पत्र सौंपने वाले पार्षदों में से कई पार्षद शपथ ग्रहण के बाद से ही शीला राठी को पद से चलता करने के लिए जोर लगाए हुए हैं। अब देखना यह है कि 2 अप्रैल की बैठक में असंतुष्टों को सफलता मिलती है या नहीं।
विज्ञापन

प्रस्ताव पर 2 अप्रैल को होगी बैठक
झज्जर के एसडीएम झज्जर रोहित यादव ने बताया कि नगर परिषद बहादुरगढ़ की प्रधान और उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 2 अप्रैल को विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक की सूचना के लिए सभी पार्षदों को पत्र भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें