फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से अभद्र व्यवहार व मारपीट करने पर चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से अभद्र व्यवहार व मारपीट करने पर चार के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने और जाति सूचक गालियां देने की शिकायत पर कार्रवाई कर रानीला निवासी चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ अक्टूबर को गांव रानीला निवासी संदीप अपने दोस्त देवेंद्र जीत के पास गया हुआ था। इसी दौरान गांव रानीला के युवक प्रदीप, सोनू, जयकुमार और नवीन ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान संदीप के साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक गालियां भी दी गई। पुलिस ने इस मामले में संदीप के बयान पर मंगलवार को प्रदीप, सोनू, जय कुमार और नवीन के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में एसएचओ विक्रम ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें