फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर शंतिपूर्वक पूरी हुई कब्जा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा।
हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को प्रशासन ने काकड़ौली हट्ठी में कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी की। इससे पहले विरोध के चलते प्रशासनिक अमला यहां से बैरंग लौट चुका था। शुक्रवार को राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस बल सहित गांव पहुंचे और शांतिपूर्वक ढंग से कार्रवाई की। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले प्रशासन को गांव काकड़ौली हट्ठी निवासी मनफूल आर्य की अपील पर चकबंदी होने के बाद कब्जा कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इस पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर भी पहुंची थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते मसला सिरे नहीं चढ़ पाया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पहले पैमाइश कर गांव के रास्ते और फिरनी की जगह छोड़ने की बात कही थी। बाढड़ा विधायक सुखविंद्र सिंह मांढ़ी ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए ग्रामीणों से मामले को शांतिपूर्वक और आपसी सहमति से निपटाने की अपील की थी। शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मुकेश कुमार व थाना प्रभारी अजीत सिंह ने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ काकड़ौली हट्ठी पहुंचकर आर्य की तीन एकड़ जमीन पर कब्जा कार्रवाई करवाई। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि काकड़ौली गांव में शांतिपूर्वक ढंग से कब्जा कार्रवाई हुई है। किसी प्रकार की कोई घटना या कहासुनी नहीं हुई है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शांतिपूर्वक कब्जा कार्रवाई कराई है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना और विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है। भूमि की पैमाइश कर वहां पोल लगवा दिए गए हैं। -मुकेश कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें