फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी व छीना झपटी करने वाले तीन आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। अपराध शाखा पुलिस ने चोरी व छीना झपटी की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को अवैध हथियार व चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी व छीना झपटी की सात वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
अपराध शाखा प्रभारी विवेक के अनुसार, रविवार को उनकी एक टीम नाहरा-नाहरी रोड पर गंदे नाले के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि लाइनपार के निवासी तीन युवक चोरी की किसी वारदात को अंजाम देने के मकसद पर बाइक पर घूम रहे हैं। इस गुप्त सूचना पर टीम ने तुरंत बामनोली-निजामपुर मार्ग पर नाका लगाया। कुछ देर बाद निजापुर की तरफ से एक बाइक आई तो टीम ने इशारा देकर रुकवाया। बाइक पर तीन युवक सवार थे। युवकों ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पकड़े गए। तलाशी लेने पर उनके पास एक चाकू, देसी पिस्तौल भी बरामद हुई। पूछताछ में इनकी पहचान सुरेंद्र निवासी 22 फुटा रोड, सिकंदर व संदीप निवासी लाइनपार के तौर पर हुई। जिस बाइक पर ये सवार थे, उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। जांच करने पर बाइक भी चोरी की पाई गई।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी सहित छीना झपटी व लूटपाट की अनेक वारदातों का खुलासा किया। आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने यह सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल विजयनगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के एरिया से चोरी की थी। सुरेंद्र उर्फ सोनू के खिलाफ शराब तस्करी व धोखाधड़ी के कई मामले बुलंदशहर यूपी में दर्ज हुए थे।

ये वारदात भी कबूलीं
1. फरवरी 2018 में मंगोलपुरी (दिल्ली) के एरिया से एक लाख रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
2. अक्तूूबर 2018 में मुंडका (दिल्ली) के एरिया से 40 हजार रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
3. अक्तूूबर 2018 में ही रोहिणी (दिल्ली) के एरिया से 140000 रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
4. फरवरी 2018 में द्वारका (दिल्ली) के एरिया से एक व्यक्ति से 60000 रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
5. फरवरी 2018 में ही द्वारका क्षेत्र के एक स्कूल के पास से एक व्यक्ति से 1,25000 रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया।
6. द्वारका (दिल्ली) के एरिया से एक व्यक्ति से 70,000 रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया।
7. करीब 2 साल पहले विजय नगर गाजियाबाद यूपी से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।

ये मामले भी दर्ज
सीआईए प्रभारी विवेक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी संदीप शराब तस्करी के अनेक मामलों में मोतिहारी बिहार की जेल में बंद रहा था। वह जुलाई 2018 में अवैध शराब के साथ ही मथुरा यूपी में भी पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी सिकंदर उर्फ श्रवण के खिलाफ थाना शहर हिसार में वर्ष 2013 में एक आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। मई 2018 में वह बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में अवैध शराब की सप्लाई व नंबर प्लेट बदलकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन


तीनों भेज दिए जेल
सीआईए प्रभारी निरीक्षक विवेक ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल सहित अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें