फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में हत्या के संबंध में कुछ और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया की दो फरवरी 2019 को पुलिस को पंप हाउस साल्हावास पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसकी गर्दन दोनों हाथ व दोनों पैर कटे हुए थे। शव की पहचान दीपक निवासी गांव कमास खेड़ा जिला जींद के तौर पर हुई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास की पुलिस ने भिवानी जेल में बंद एक आरोपी राजेश उर्फ कल्लू उर्फ बाबा गांव कमास खेड़ा जिला जींद को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया तो हत्या के मामले का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आपसी लेनदेन के विवाद को लेकर दोषियों ने षड्यंत्र के तहत दीपक की हत्या करके उसके शव को अलग अलग हिस्सों में काटकर साल्हावास नहर में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें