फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों की मेहंदी छूटी भी नहीं थी कि दुनिया से रुखसत हो गई नेहा

विज्ञापन
लालकुआं की नेहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। नेहा के हाथों की मेहंदी अभी छूटी भी नहीं थी कि उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे दो घरों में मातम पसर गया। सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बीना परवीन की 23 वर्षीय पुत्री नेहा का 24 फरवरी को पंतनगर निवासी हसीन खान के साथ निकाह हुआ था। विवाह के बाद अपने एवं ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों से मिलकर नेहा शुक्रवार देर रात अपने शौहर के साथ बहेड़ी से लौट रही थी। पंतनगर गोलगेट के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास एकत्र लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया, जबकि हसीन खान का इलाज चल रहा है। वहीं, नेहा की मौत से पूरा परिवार और क्षेत्रवासी स्तब्ध रह गए। नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद नेहा का शव वार्ड नंबर एक स्थित उसके घर लाया गया। लाडली बेटी का शव देखकर मां बीना परवीन गश खाकर गिर पड़ी। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद शनिवार देर शाम नेहा को नगर के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। नेहा के बड़े भाई नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री फिरोज खान का रो-रोकर बुरा हाल है। पांच भाई बहनों में नेहा सबसे छोटी थी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, सरदार गुरदीप सिंह आदि थे। राजकीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा अव्वल नंबर से उत्तीर्ण करने के बाद नेहा ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से स्नातक किया था। फरवरी में परिजनों ने धूमधाम के साथ उसका निकाह कराया था।
विज्ञापन


हाथों की मेहंदी छूटी भी नहीं थी कि दुनिया से रुखसत हो गई नेहा
फरवरी में हुआ था निकाह, शुक्रवार देर रात पंतनगर में हुए हादसे में गई जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें