स्कूल परिसर में फेंका युवक-युवती का फोटो, एक पर केस दर्ज
चरखी दादरी।
शहर के समीपवर्ती एक गांव के राजकीय स्कूल में युवक-युवती का फोटो फेंकने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी। युवती के पिता ने आरोपी पर उसकी बेटी को बदनाम करने की नीयत से यह सब करने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में झज्जर निवासी युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की सगाई कुछ समय पहले दादरी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। गत 20 मार्च को उसकी बेटी के ससुराल के राजकीय स्कूल में अज्ञात ने उसकी बेटा का एक युवक के साथ फोटो खींचकर उसका प्रिंट आउट डाल दिया। इस बात की जानकारी उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें दी। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।