फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के मामले में 5 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव मांडोठी में रविवार की शाम युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
रविवार को गांव मांडोठी स्थित गोशाला में रागिनी कार्यक्रम चल रहा था। यहां सीट पर बैठने को लेकर पवन और संजीत के बीच कहासुनी हो गई थी। मामूली कहासुनी ने देर शाम बड़ी घटना का रूप ले लिया था। गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने पवन को गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने आपरेशन करके पवन की गोलियां निकाल दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पवन के भाई जयभगवान ने बताया कि पवन पहले से ही कार्यक्रम में मौजूद था। संजीत उसके भाई पवन को हटाकर आगे बैठना चाह रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वह और पवन अपने घर लौट रहे थे तो वहां एक गाड़ी आकर रुकी। इसमें संजीत, उसका भाई मंजीत, पिता जसबीर व दो परिचित निशांत और विक्की सवार थे। संजीत ने अपनी बंदूक से पवन की छाती और हाथ पर गोली चला दी थी। जयभगवान ने कहा कि उक्त पांचों ने षड़यंत्र के तहत पवन को जान से मारने की कोशिश की है। सदर थाना पुलिस प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जयभगवान की शिकायत पर पांचों नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना, मांडोठी चौकी सहित पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें