फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल हाईवे 71ए पर अमादलपुर मोड़ के पास एक ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में बैठा एक मजदूर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही माछरौली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा। जहां से पुलिस ने रविवार की शाम को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डावला गांव निवासी रतन कंवार पुत्र जयकरण रविवार की सुबह ईंट लादने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ डावला व रणखंडा गांव के बीच राजेश ईंट भट्ठे पर गया था। ट्रॉली में ईंट भरनेे के बाद ईंट डालने के लिए धारूहेड़ा जा रहे थे। जब वे नेशनल हाईवे 71ए पर अमादलपुर मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पर बैठा रतन कंवार नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैंटर की स्पीड इतनी थी कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को 50 कदम दूर तक खींच ले गया। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


कई दिनों के बाद आया था मजदूरी पर
ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि रतन कंवार गांव में ही सामान की रेहड़ी लगाता था। बीच-बीच में मजदूरी के लिए आता था। वह दूसरे ट्रैक्टर पर काम पर जाता था। वह पहली बार इस ट्रैक्टर पर काम के लिए गया था। मृतक के दो बच्चे हैं। करीब डेढ़ साल का बेटा व करीब छह माह की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि रतन कंवार अपने परिवार का मजदूरी करके गुजारा चलाता था। अब उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दलबीर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें