फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में फायरिंग, एक की मौत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला/बड़ौत (बागपत)। रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में शादी को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में गोलियां चल गई। गोली लगने से चार लोग घायल हो गए। सूप गांव के गंभीर रूप से घायल मोहकम (55) की बड़ौत सीएचसी ले जाते हुए मौत हो गई। एसपी ने घायलों से बातचीत की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हमलावरों की कार को कब्जे में लिया है। गांव में आसपास के कई थानों की पुलिस तैनात कर दी।
विज्ञापन

सूप गांव निवासी भूपेंद्र की शादी दस साल पहले मुजफ्फरनगर के भौरा कलां थाना क्षेत्र के कपूरगढ़ गांव निवासी सोनिया के साथ हुई । पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक रविवार को सोनिया की रिश्तेदारी से शामली के कनियान गांव निवासी भगत सिंह, सोनिया का भाई अजीत, सोनिया की मां और अन्य लोगों को लेकर सूप पहुंचा । पुलिस ने बताया भगत सिंह सोनिया को अपने साथ ले जाना चाहता था। यही वजह है कि मायके पक्ष के लोग सूप से सोनिया को ले जाने आए । सहमति के लिए पंचायत चल रही थी कि इस बीच पंचायत में फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक पक्ष के सूप निवासी मोहकम (55), सुधीर और राजू और दूसरे पक्ष का भगत सिंह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और परिजन घायल को लेकर सीएचसी बड़ौत पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मोहकम को मृत घोषित कर दिया। घायल सुधीर और राजू को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रण विजय सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, इंस्पेक्टर बड़ौत आरके सिंह और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों से जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि हमलावर पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। भगत सिंह को भी पुलिस हिरासत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सोनिया को भेजने के लिए राजी हो गई थी पंचायत

रमाला/बड़ौत (बागपत)। पति और पत्नी के बीच का विवाद पंचायत ने लगभग सुलझा दिया था। पंचायत ने फैसला दिया था कि सोनिया सोमवार की सुबह अपने मायके चली जाएगी, लेकिन मायके पक्ष के लोग अपने साथ ही ले जाने की जिद पर अड़ गए। इसी दौरान कहासुनी के बीच फायरिंग हो गई, इस कारण पंचायत में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सूप के भूपेंद्र की शादी सोनिया के साथ हुई । दोनों के बीच शादी के बाद से विवाद चल रहा है। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं। रविवार को कई घंटे चली पंचायत में ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनिया को भेजने पर सहमति दे दी । पंचायत का कहना था कि सोमवार सुबह सोनिया चली जाएगी, लेकिन मायके पक्ष के लोग जिद पर अड़ गए। इसी बीच फायरिंग हो गई। गोली लगने से चार लोग घायल हो गए, इनमें मोहकम की मौत हो गई।

गली से गुजरते हुए पंचायत देखने पहुंच गया था मोहकम

रमाला (बागपत)। गोली लगने से मोहकम की मौत हो गई। असल में पंचायत के दौरान मोहकम भी मामला जानने के लिए पहुंच गया। वह चारपाई पर बैठा हुआ था। जैसे ही फायरिंग हुई, वह चलने लगा। अचानक उसे गोली लग गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

सुधीर और राजू की हालत खतरे से बाहर

रमाला (बागपत)। सूप गांव के सुधीर और राजू की हालत खतरे से बाहर है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों को उपचार चल रहा है।

सोनिया समेत पांच हिरासत में

रमाला (बागपत)। एसपी ने बताया कि पुलिस ने गोली चलने के बाद सोनिया और उसके मायके पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक व्यक्ति फरार है, जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

बड़ौत (बागपत)। मायके पक्ष के भगत सिंह ने मीडिया के सामने कहा कि सोनिया की ससुराल के लोगों ने घेरकर हमला किया, इसमें उसे गोली लगी है। ससुराल पक्ष की तरफ से चलाई गई गोली में ही अन्य लोग घायल हुए हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें