फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के पीएसओ ने खुद को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के पीएसओ रहे एक व्यक्ति ने मंगलवार की सुबह खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यापार में नुकसान के चलते व्यक्ति द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल लाइनपार थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 40 वर्षीय जयभगवान उर्फ लीलू निवासी गांव बराही के रूप में हुई है। जयभगवान उर्फ लीलू पहले पूर्व विधायक नफे सिंह राठी का पीएसओ था। अब पिछले कुछ समय से नयागांव बाईपास चौक पर रोड़ी-क्रशर का स्टॉक चला रहा था। मंगलवार की सुबह वह घर पर ही था। उसकी मां मकान के बाहर बैठी थी, पत्नी छत पर थी। सुबह 08:40 बजे परिजनों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो सभी अंदर की तरफ दौड़े। अंदर जयभगवान लहूलुहान अवस्था में पड़ा था, उसके हाथ में उसकी रिवाल्वर थी। परिजनों ने उसे संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक एक बेटे का पिता था।

काफी समय से था परेशान
जयभगवान की मौत की सूचना पाकर न केवल परिजन बल्कि गांव के काफी लोग भी अस्पताल में पहुंच गए। सभी की जुबां पर यही बात थी कि जयभगवान ने यह कदम क्यों उठा लिया। दोपहर तक अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। बताते हैं कि सप्ताहभर पहले जयभगवान के ट्राले का एक्सीडेंट हो गया था। तब से जयभगवान परेशान था। पुलिस को दिए बयान में जयभगवान की पत्नी सीमा ने कहा है कि काम में नुकसान होने की वजह से जयभगवान परेशान चल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठा लिया। इसके के पीछे किसी का हाथ नहीं है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में तो यही सामने आया है कि व्यापार में नुकसान के कारण जयभगवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें