फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने रोका और कार छीन ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव डाबोदा के पास चार शातिर युवकों ने पहले तो रास्ता पूछने के बहाने कार चालक को रुकवाया, फिर जबरन चालक को बाहर निकालकर कार झज्जर की तरफ ले भागे। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। वारदात वीरवार रात करीब दस बजे की है। दरअसल, चरखी दादरी निवासी नरेंद्र ट्रांसपोर्टर है। वीरवार की रात को वह किसी काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहा था। जब झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर गांव डाबोदा में नहर के पास पहुंचा तो एक डस्टर कार उसके नजदीक आई। कार में चार युवक सवार थे। कार का शीशा खोलकर एक युवक ने बहादुरगढ़ जाने का रास्ता पूछा, जब नरेंद्र ने गाड़ी की गति धीमी की तो उक्त डस्टर कार ओवरटेक कर उसकी कार के आगे आ गई। इस वजह से नरेंद्र को कार रोकनी पड़ी। तभी डस्टर में से चारों युवक बाहर आए। उनमें से एक लड़के ने नरेंद्र का गला पकड़कर गाड़ी से नीचे उतार दिया और कहने लगा कि हमें गाड़ी की जरूरत हैं, लेकर जाएंगे। फिर युवकों ने जेब की तलाशी ली, जेब में करीब 200 रुपये थे वे भी ले लिए। फिर गाड़ी लेकर झज्जर की तरफ भाग गए। गाड़ी में मोबाइल व पर्स भी था। इसके बाद नरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार छीनने वालों की तलाश के लिए इलाके में घेराबंदी की गई, लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चला। उधर, एचएल सिटी चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार छीनने वालों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें