बादली। कुुंडली-मानेसर-एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात कैंटर और टैंपो की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर के हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह गांव दलनवा जिला झज्जर आयशर कैंटर हेल्पर था। बीती रात को वह कैंटर में सवार हो केएमपी होते हुए गुरुग्राम जा रहा था। बादली के पास एक टैंपों के साथ कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में अधिक चोट आने के कारण रणजीत सिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर बादली थाने से पुलिस ने मौके पहुंच जांच शुरू की। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी श्रीकांत का कहना है कि टैंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।