शहर की अनाज मंडी में घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी हो गई। वाहन मालिक ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनाज मंडी निवासी लोकेश गुप्ता ने कहा है कि सोमवार की रात को उसने अपनी होंडा सिटी कार घर के बाहर खड़ी की थी।
मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे जब घर से बाहर आया तो कार नहीं दिखी। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं नहीं मिली। कोई अज्ञात कार को ले गया है, पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर कार बरामद करे। उधर, लाइनपार थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।