फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला सेल में सौंपी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बौंदकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कलानौर के गांव निवासी अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को इस संबंध में महिला सेल में शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला सेल में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2013 में कलानौर के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने बताया कि कई बार उसने मायके पक्ष से रुपये लाकर भी दिए लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों की मांग और बढ़ती गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय पहले उसे घर से बाहर ही निकाल दिया गया और इसके चलते वह मायके में रह रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें