फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
विज्ञापन

बौंदकलां। क्षेत्र के गांव रानीला निवासी युवती की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीला गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी शादी 2011 में झज्जर जिले के गांव हुमायुपूर में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने कम दहेज लाने के ताने मारने शुरू कर दिए। इसके बाद उनकी प्रताड़ना लगातार बढ़ती गई। उसने बताया कि गत 30 जुलाई को उन्होंने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी की थी। इसके बाद शिकायत महिला सेल में भेज दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला सेल से मामले को प्रोटेक्शन अधिकारी भिवानी केा भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें