फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणधीन साइट्स से शैटरिंग का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-4 में निर्माणाधीन सामान्य प्रवाह उपचार संयंत्र में चोरी हो गई। चोर यहां से शैटरिंग का काफी कीमती सामान चुरा ले गए। निर्माण कर रही कंपनी के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, सेक्टर-4 में एचएसआईआईडीसी का सेट अप प्लांट बनाया जा रहा है। दिल्ली की पुलिस प्रोजेक्ट प्राइवेट कंपनी इसका निर्माण कर रही है। कंपनी के डायरेक्टर मोहन लाल सिंघल (दिल्ली) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 20-21 मई की रात को अज्ञात चोर साइट से काफी सामान चुरा ले गए। अगली सुबह जब वह यहां आए तो इसका पता चला। सेक्टर-6 चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि कंपनी डायरेक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें