फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी से शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले के बाढड़ा खंड के गांव की महिला ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर मारपीट व तंग करने के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाए जाने की मांग की है।
डीसी विजय कुमार सिदप्पा को सौंपे ज्ञापन में पीड़िता ने कहा कि 29 अगस्त को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था लेकिन अबतक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई है। दोनो पक्षों को जांच के लिए भी पुलिस अधिकारियों के समक्ष बुलाया जा चुका है लेकिन फिर भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही है। महिला ने ज्ञापन में बताया कि आरोपी उसे अब भी परेशान कर रहा है लेकिन पुलिस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। महिला ने ज्ञापन में कहा कि अगर पुलिस व प्रशासन की ओर से इस बारे में जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उसे व उसके परिवार को खतरा हो सकता है। महिला ने ज्ञापन में बताया कि उसके धारा 164 के तहत भी बयान दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें