फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं, रॉकी भाई बोल रहा हूं.. डेढ़ करोड़ रुपये दे दे, नहीं तो बाप-बेटे को जान से मार दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मैं रॉकी बोल रहा हूं, मुझे यहां बुलाया गया है। पांच दिन से तुम्हारी रेकी कर रहा हूं। या तो 18 मई तक डेढ़ करोड़ रुपये की बंदोबस्त कर दो नहीं तो तुम्हे व तुम्हारे बेटे को जान से मार दूंगा। ये धमकी एचएसआईआईडीसी के एक उद्योगपति को फोन पर दी गई है। धमकी आने के बाद से उद्यमी का परिवार दहशत में है। उद्यमी ने सेक्टर छह पुलिस थाने में शिकायत देकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रंगदारी मांगने वाले का कुछ सुराग नहीं लग पाया है। धमकी भरी यह कॉल उद्यमी विनोद अग्रवाल के पास आई है। दरअसल, दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र के निवासी विनोद अग्रवाल की बहादुरगढ़ के सेक्टर-17 स्थित प्लॉट नंबर 22 में एक चप्पल बनाने की फैक्टरी है। विनोद के पास पहली कॉल 14 मई को तो दूसरी कॉल 15 मई की शाम को आई। विनोद के मुताबिक, कॉलर ने उससे कहा कि... मैं रॉकी बोल रहा हूं, पांच दिन से तुम्हारी रैकी कर रहा हूं। 18 मई तक डेढ़ करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। अगर रुपये नहीं दिए तो तुम्हें व तुम्हारे बेटे को जान से मार दूंगा और फैक्टरी को भी नुकसान पहुंचाऊंगा। इस धमकी भरी कॉल के बाद से वह घबरा गए। अब दो दिन बाद उन्होंने सेक्टर छह थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से एचएसआईआईडीसी क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ा दी।
विज्ञापन

बस अड्डे के पास मंगवाई रकम
जब दूसरी बार कॉल आई तो उक्त कॉलर ने विनोद से कहा कि तुम्हारे पास दो दिन का समय है, इंतजाम कर लो। 18 मई को रुपये ड्राइवर के हाथ बस स्टैंड बहादुरगढ़ के पास भिजवा देना। फिर फोन पर ड्राइवर से संपर्क कर उससे रुपये ले लूंगा।
बोली से बाहरी लगा रहा था कॉलर
विनोद के मुताबिक, फोन पर खुद को रॉकी भाई बताने वाले शख्स की बोली बाहरी थी। अब उसका असल नाम क्या है, वह कौन है, किसने उसे यहां बुलाया ये तो पुलिस ही पता लगा सकती है। उधर, उद्यमी संस्था बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स के सदस्यों ने भी इस घटना पर रोष जताया है। संस्था से जुड़े उद्यमियों ने कहा है कि पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे और उद्यमियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ट्रू कॉलर पर नाम है बाला जाखोदा के नाम से
उद्यमी के पास जिस नंबर से कॉल आई है, वह फिलहाल बंद है। ट्रूू कॉलर पर यह नंबर बाला जाखोदा के नाम से दर्ज है। शुक्रवार को उद्यमी के पास इस नंबर से पुन: कोई कॉल नहीं आई थी।
उद्यमी से पहले भी मांग गई है रंगदारी
बहादुरगढ़ में उद्यमी से रंगदारी मांगने की यह वारदात पहली नहीं है। इससे पहले जून 2017 में एक्वालाइट कंपनी के मालिक देवेंद्र से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। हाल ही में रोहद स्थित एक बर्फी वाले से पांच लाख की रंगदारी मांग गई थी। अब विनोद अग्रवाल से डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगी गई है।
की जा रही जांच: एसएचओ
उद्यमी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से कॉल आई है, उसे ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझाया जाएगा। -मनोज कुमार,एसएचओ, सेक्टर छह थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें