महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बदनीयती से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साल्हावास थाना एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि एक महिला के साथ बदनीयती से अभद्र व्यवहार करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान आनंद पुत्र धर्मपाल निवासी गांव हुमायूंपुर के रूप में की गई है। पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।