गाड़ी सवार पर किया हमला
बहादुरगढ़। गांव लाडपुर के पास दो युवकों ने एक कार चालक के साथ मारपीट कर दी। नुकीले हथियार और बोतल के हमलों से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रोनी ने बताया कि वह पालम विहार गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्य करता है। जब वह कंपनी से काम करके गुरुग्राम से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहा था तो बीच रास्ते में लाडपुर मोड़ बादली के पास पहुंचा तो यहां बने ब्रेकर पर उसकी कार बंद हो गई। जब वह गाड़ी से नीचे उतार कर चेक करने लगा तो लाडपुर मोड़ पर पहले से ही खड़े दो युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। वे उसके पास आए। इनमें से एक युवक ने बीयर की खाली बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया, जबकि दूसरे ने पीछे से पकड़ लिया और नुकीली चीज ने उसके शरीर पर कई कट मार दिए। बाद में उसे वे उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कार चालक रोनी के साथ उक्त युवकों ने किस मकसद से हमला किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।