फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में कांस्टेबल लगवाने के नाम पर लिए नौ लाख, हेड मास्टर के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में कांस्टेबल लगवाने के नाम पर ठगे नौ लाख
विज्ञापन

हिसार। पुलिस में कांस्टेबल भर्ती करवाने के नाम पर लिए नौ लाख रुपये नहीं लौटाने पर सरकारी स्कूल के हेड मास्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सदर थाना पुलिस ने इस बारे में आजाद नगर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र दुहन की शिकायत पर आजाद नगर के रामनगर निवासी बलराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। बलराज सिंह अब बरवाला के कल्लर भैणी गांव में हेड मास्टर के पद पर कार्यरत है। सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे अभिषेक ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती होने के लिए एग्जाम दिया हुआ था। उसी दौरान उनके किसी जानकार ने उनकी मुलाकात हेड मास्टर बलराज सिंह के साथ करवाई। बलराज सिंह ने उससे कहा कि उसकी सरकार मेें कई मंत्रियों के साथ जान-पहचान है। वह उसके बेटे को नौकरी लगवा सकता है, इसके लिए वह नौ लाख रुपये का इंतजाम कर ले। सुरेंद्र सिंह के अनुसार बेटे को नौकरी लगवाने के लिए वह बलराज सिंह की बातों में आ गया और अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर नौ लाख रुपये बलराज सिंह को दे दिए। जब भर्ती का रिजल्ट आया तो उसके बेटे का नंबर नही आया। इस पर जब उसने बलराज सिंह ने मुलाकात करके पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद सुरेंद्र सिंह ने इस बात कि शिकायत आजाद नगर चौकी में इंचार्ज प्रताप सिंह को दी। लेकिन चौकी इंचार्ज ने इस पर कोई कार्रवाई नही की। जब मामले की शिकायत डीएसपी अमरजीत कटारिया को दी गई तो उन्होंने जांच के बाद आरोपी हेड मास्टर बलराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406,420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें