फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराना हत्याकांड में पुलिस पर बिफरे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
गांव बहराना में शुक्रवार देर शाम को सैनिक को गोलियों से भूनकर हत्या किए जाने के मामले में शनिवार को गांव में ही जोगेंद्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और आर्मी के जवानों ने उनको सलामी दी। वहीं झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हत्याकांड में पुलिस की कार्यशैली को लेकर मृतक के परिजन काफी आक्रोषित थे और उन्होंने आज सुबह ही पुलिस प्रशासन को चेतावनी दे दी थी कि जब तक पुलिस इस हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती है तब तक वह न तो मृतक जवान को पोस्टमार्टम होने देंगे और न ही उसे वह यहां से दाह संस्कार के लिए ले जाएंगे।
पुलिस की करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद मृतक जवान के परिजन मौके पर पहुंचे और डीएसपी हंसराज के दो दिन के भीतर हत्याकांड में ठोस सुराग लगाने के आश्वासन के बाद ही शव को ले जाने को तैयार हुए। शनिवार को दोपहर बाद मृतक जवान जोगेंद्र के शव का करीब तीन बजे डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। उसके बाद ही मृतक के परिजन शव को लेकर गांव बहराना पहुंचे और वहां गमगीन माहौल में जवान जोगेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक जवान के शरीर पर 14 गोलियों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू काश्मीर में कार्यरत गांव बहराना के सैनिक जोगेंद्र की शुक्रवार शाम को उस दौरान फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब जोगंद्र अपने बच्चों के साथ गली के बाहर टहल रहा था। मृतक के परिजन हरिपाल का यह भी कहना था कि बाद में पुलिस ने इस हत्याकांड का पता लगाने के लिए मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ले ली और पुलिस ने उस फॉरच्यूनर गाड़ी के नंबरों की भी पहचान किए जाने का दावा किया जिसमें हमलावर सवार होकर आए थे। हरिपाल का कहना है कि जब पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज ले ली और गाड़ी के नंबरों की पहचान कर ली तो उसके बाद पुलिस को इस मामले में कोई सुराग हाथ क्यों नहीं लग पाया। हरिपाल का कहना था कि यदि पुलिस अभी भी अगले दो दिनों के भीतर इस मामले की तह तक नहीं पहुंचती है तो उन्हें एक बार फिर से इस मामले में कोई ओर निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए बहादुरगढ़, सीआईए झज्जर, स्पेशल स्टाफ और बेरी थाना, डीएसपी टीम, डीघल चौकी की टीम गठित की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
शुक्रवार देर शाम को गांव बहराना मेें हुई सैनिक की हत्या के मामले में 5 टीमें गठित कर दी गई और हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है और जोगेंद्र का शनिवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
-सुंदरपाल चौकी इंचार्ज डीघल


बहराना हत्याकांड : पुलिस पर बिफरे परिजन, घंटों बाद उठाया सैनिक का शव
ोटो संख्या-1 से 3
-मृतक के शरीर पर मिले 14 गोलियों के निशान
-मृतक जवान के परिजनों को मनाने अस्पताल पहुंचे डीएसपी
-दो दिनों के भीतर हत्याकांड का सुराग लगाने का दिया आश्वासन
-आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें गठित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें