फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 135 किग्रा. चंदन की लकड़ी बरामद, दो काबू

Mon, 08 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला बहादुरगढ़ / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदन की लकड़ी की तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों की कार से लाल रंग की 135 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


रविवार को दोनों आरोपियों पर थाना शहर में केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। यहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त लकड़ी की कीमत बाजार में दो लाख से अधिक आंकी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार की ओर से गठित विशेष कार्यबल (एसओजी) प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि जब एक टीम उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के झज्जर-बहादुरगढ़ बाईपास पुल पर गश्त पर तैनात थी।
विज्ञापन


उसी समय सूचना मिली कि दो युवक एक कार में गुपचुप तरीके से लाल चंदन की लकड़ी रखकर झज्जर से होते हुए दिल्ली की तरफ जाने वाले हैं। जानकारी पर टीम ने निगरानी बढ़ा दी और वन विभाग के अधिकारी को साथ लेकर नाकाबंदी की।

जांच के दौरान टीम ने एक कार को रुकवाया तो उसमें लाल रंग की चंदन की लकड़ी बरामद हुई। जांच के बाद नापतौल की तो लकड़ी एक क्विंटल 35 किलोग्राम मिली। एसओजी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान बोहल निवासी राणा व बलकरा निवासी अजय के रूप में हुई।

उनसे इस तस्करी के अवैध धंधे को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है कि इसमें और कौन-कौन व्यक्ति शामिल है। उनका यह धंधा कब से और कहां से चल रहा है और उक्त कीमती लकड़ी को और कहां छुपाकर रखा हुआ है इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें