फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन क्लीन के 55 दिन में 343 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन क्लीन के 55 दिन में 343 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। लघु सचिवालय झज्जर में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि 55 दिन में पुलिस के द्वारा विभिन्न मामलों में 343 दोषियों को गिरफ्तार किया गया। विशेष अभियान के तहत करीब 30 मामलों में 30 आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 16 जिंदा कारतूस व 29 अवैध हथियार बरामद किए गए। 11 मामलों में नशीले पदार्थों के साथ 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोषियों के कब्जे से करीब 5 किलोग्राम चरस, 35 किलोग्राम गांजा, 1 किलो 40 ग्राम अफीम, 5 किलो चूरापोस्त तथा 30 बोतल ओनरेक्स 24 इंजेक्शन तथा 10 नशीली गोलियां बरामद की गई। अभियान के तहत जुआ सट्टा के 19 मामलों में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 103608 रुपए नगद बरामद किए गए । वहीं अवैध शराब के 45 मामलों में 47 आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 13204 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 851 बोतल देशी शराब बरामद की गई। विभिन्न मामलों में 7 मोस्ट वांटेड अपराधी, 24 उद्घोषित अपराधी, 19 बेल जम्पर तथा एक अपराधिक गैंग को काबू करने में सफलता हासिल की गई।
-7130 वाहनों के चालान किए
वाहन चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर करीब 7130 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें ब्लैक फिल्म के 520, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी के 6,000, बुलेट पटाखा 40, बिना नंबर प्लेट की 380 तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 189 चालान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनट्रेस केस सुलझाए
पुलिस के द्वारा हत्या, लूट डकैती, चोरी के 11 मामले शामिल है। वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संगीन किसम के मामलों में 53 दोषियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें हत्या के 15 हत्या के प्रयास के मामले में छह लूट डकैती के मामले में 26 तथा दुष्कर्म के मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें