फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
200 किसान नहरी पानी चोरी करते पकड़े
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए नहरों पर छापामारी की। इस दौरान 200 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। किसान इस समय रबी की फसलों की सिंचाई करने में जुटे है। किसान नहरों से भारी मात्रा में पानी की चोरी कर रहे हैं। जिले की नहरों में इस समय 675 क्यूसेक पानी चल रहा है। नहरों में यह पानी 15 मार्च तक चलेगा।
एक मार्च को ही जिले की नहरों में पानी पहुंचा है। इस बार 25 दिन के बाद नहरों में पानी पहुंचा । नहरी पानी की कमी से जलघरों में भी पानी नहीं बचा था जिससे शहर में भी पेयजल संकट गहराने लगा था। अब नहरी पानी के जरिए जलघरों में भी पानी डाला जा रहा है। वहीं किसानों ने नहरी पानी पहुंचते ही पानी की चोरी शुरू कर दी है। किसान इस समय नहरी पानी के जरिए रबी की प्रमुख गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे हैं। इस बार गेहूं का रकबा 54 हजार हेक्टेयर क्षेत्र है जो गत वर्ष की तुलना में करीब आठ हजार हेक्टेयर ज्यादा है। किसान नहरों पर डीजल इंजन, साइफन, पंप सैट आदि लगाकर सीधे तौर पर नहरी पानी की चोरी कर रहे हैं। जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता। जिससे जलघरों में भी पानी नहीं पहुंच पाता। पेयजल का भी संकट गहराने लगता है।
विज्ञापन

==रविवार को सिंचाई विभाग अधिकारियों ने लोहारू कैनाल, लोहारू फीडर, बधवाना डिस्टीब्यूट्री, लोहरवाड़ा माइनर व समसपुर माइनर पर औचक छापेमारी की। इस दौरान नहरों पर किसानों द्वारा लगाए गए इंजन, साइफन आदि हटवाए गए । इसे लेकर किसानों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर व प्रवीन सहरावत के नेतृत्व में टीमों ने इन नहरों पर छापामारी की। इस दौरान 200 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़े गया। इन किसानों की पहचान कर ली गई है। बाद में इन किसानों पर तावान यानी जुर्माना लगाया जाएगा। इस समय जिले की नहरों में 675 क्यूसेक पानी चल रहा है। बधवाना डिस्टीब्यूट्री में 150 क्यूसेक पानी चल रहा है लेकिन इस नहर से पानी की ज्यादा मात्रा में चोरी होने की वजह से शहर के लिए बने रामनगर जलघर में बहुत कम मात्रा में पहुंच पा रहा है। वैसे ही शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें