फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार गया था परिवार, चोर कर गए नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार के छोटूराम नगर स्थित एक मकान में चोरी हो गई। चोरों ने आभूषण और 12 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दरअसल, छोटूराम नगर का निवासी सुशील पाल 17 फरवरी को परिवार सहित हरिद्वार गया था। मकान बंद था। इसी दौरान चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाया। गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और चार जोड़ी पायल, कमरबंद, 10 बिछिया रिंग, पीतल की मूर्ति व 12 हजार रुपये चुराकर ले गए। मंगलवार की शाम सुशील आया तो उसे वारदात का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। उधर, लाइनपार थाने के कार्यवाहक प्रभारी विजयपाल ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें