फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने महिला से की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। पटेल नगर रोड पर शनिवार की सुबह एक कार चालक और स्कूटी सवार महिला के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों के बीच हाथा पाई हो गई। महिला ने उक्त कार चालक पर मारपीट करने, स्कूटी को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 6 की निवासी रेणु ने कहा है कि शनिवार की सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी। जब वह पटेल नगर के पास पहुंची तो वहां एक युवक ठीक ढंग से गाड़ी नहीं चला रहा था। उससे गाड़ी सही ढंग से चलाने के लिए कहा तो युवक ने उसके साथ गाली-गलोच शुरू कर दी। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। राहगीरों ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। महिला का आरोप है कि उक्त युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। उधर, सेक्टर-6 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें