फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल युवक के खाते से निकाले 24 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदल युवक के खाते से निकाले 24 हजार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
किसी व्यक्ति ने सांकरोड़ निवासी एक युवक का एटीएम बदलकर करीब 24 हजार की राशि निकलवा ली। युवक को मोबाइल पर मैसेज आने पर इस ठगी का पता लगा। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सांकरोड़ निवासी अंकित ने बताया कि पांच अप्रैल को वह किसी काम से दादरी शहर आया था। इस दौरान वह कॉलेज रोड स्थित एक एटीएम पर नकदी निकलवाने चला गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ट्रांजेक्शन के लिए एटीएम कार्ड मशीन में डाला लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान वहां खड़े एक युवक ने उससे एटीएम मांगा और मशीन में डालने के बाद वहां से चला गया। अंकित ने बताया कि इसके बाद भी ट्रांजेक्शन नहीं हुई तो वह एटीएम निकालकर वहां से चला गया। युवक ने बताया कि कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर खाते से 24 हजार की नकदी निकलने का मैसेज आया। अंकित का आरोप है कि उक्त युवक ने धोखाधड़ी कर उसे दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। शुक्रवार को पीड़ित मामले की शिकायत सौंपने सिटी पुलिस थाने पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें