घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, सात पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
वार्ड एक निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड एक निवासी श्रीचंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वार्ड के कुछ लोग उनके घर आए और उस पर हमला बोल दिया। घटना में उसे काफी चोटें आई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उसे पर लाठी, डंडों व रॉड से हमला कर दिया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे पुलिस उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाएगी।