घर में आग लगाने का आरोप, केस दर्ज
बाढड़ा।
कस्बा निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने बुधवार को उसके मकान में आग लगा दी और उन्हें जान की मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाढड़ा पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।