फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए युवती की हत्या, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
भदानी गांव में एक विवाहिता की मंगलवार को दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे व पुलिस को भी अवगत करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति संदीप, सास-ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार दिल्ली निवासी सीमा की शादी गांव भदानी के संदीप के साथ करीब छह वर्ष पहले हुई थी। जिसका एक पांच साल का दिव्यांग बेटा भी है। शिकायत में मृतका के भाई विकास गिल ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित किया जाता था और मंगलवार की शाम को उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसकी बहन के ससुराल पक्ष ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि सीमा ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे तो उसकी बहन का शव चारपाई पर था। गले में चुन्नी बंधी हुई थी तथा हाथ पर चोट का निशान था। इससे साफ लग रहा था कि उसकी बहन के साथ मारपीट भी की गई है।
विज्ञापन

मेरी बहन नहीं कर सकती आत्महत्या: विकास
मृतका के भाई विकास गिल का कहना है कि उसकी बहन आत्महत्या नहीं कर सकती। क्योंकि अगर उसे ऐसा करना होता तो वह छह साल से ससुराल पक्ष के जुल्म को सहन करते हुए आ रही थी। इससे पूर्व में ही वह आत्महत्या कर सकती थी। जब वह उनके घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा भी नहीं टूटा हुआ था तो फिर उन्होंने उनकी बहन को फंदे से उतारने के लिए कमरे में कैसे पहुंचे।
सुसाइड नोट भी बना पहेली
मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि सुसाइड नोट ससुराल पक्ष ने तैयार किया है, क्योंकि उससे मृतका की लिखाई मैच नहीं हो रही। वहीं, साइन करते समय भी पहले किसी और के साइन किए गए हैं, बाद में कटिंग करके सीमा लिखा गया है।
विज्ञापन


वर्जन
मृतका के परिजनों की शिकायत पर मृतका के पति संदीप, सास-ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव चारपाई पर था।
- जय सिंह, जांच अधिकारी, झज्जर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें