फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में दोनो के शवों का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।
चरखी दादरी रेलवे चौकी प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि रविवार दिन के समय शहर के भिवानी-रोहतक ओवरब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव का दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतक फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि दूसरी घटना गांव कोसली के समीप हुई जहां महिला सुंदरवती ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका उत्तरप्रदेश की रहने वाली थी। महिला के परिजन कोसली क्षेत्र में ही कामधंधा करते हैं। दादरी रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत होने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें