अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
बहादुरगढ़। स्थानीय पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आसौदा थाना प्रभारी बाबूलाल ने कहा कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही प्रवीण के नेतृत्व में दहकोरा मोड़ के पास गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने शक के आधार पर एक युवक को काबू किया। तलाशी ली तो उसके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान वीरेंद्र उर्फ बंटी निवासी झज्जर के तौर पर हुई। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत आसौदा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
-