फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट मिक्स प्लांट पर आग, बाल-बाल बचे श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
बीती देर रात गुभाना स्थित हॉट मिक्स प्लांट पर आग लग गई। बॉयलर के अचानक फटने से आग पेट्रो पदार्थों की खाली पड़ी प्लास्टिक की टंकियों में लगी। आग काबू करने के लिए बहादुरगढ़ से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। गनीमत यह रही कि आगजनी के समय श्रमिक घटना स्थल से दूर थे।
जानकारी के अनुसार गुभाना गांव में काफी संख्या में हाट मिक्स प्लांट्स हैं। अधिकतर प्लांट्स रात के समय चलाए जाते हैं। इसी के चलते शिव शक्ति प्लांट्स पर रात के समय अचानक बॉयलर फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग प्लांट्स पर रखे पेट्रो पदार्थ की खाली टंकियों तक फैल गई। प्लांट्स के चारों ओर घास-फूस और प्लास्टिक के कबाड़े के चलते आग तेजी से फैल गई। आग से निकली लपटों को काबू करने में श्रमिक कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट्स पर बढ़ती आग को देखकर दमकल विभाग को की सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ से दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्लांट्स पर मौजूद श्रमिकों ने भी अपने स्तर पर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। श्रमिक मिट्टी डालकर आग बुझाने में जुट गए, मगर बाद में दमकल विभाग की गाड़ी के माध्यम से आग को नियंत्रित किया गया। गनीमत यह रही कि जब बॉयलर मेें आग लगी तो श्रमिक बॉयलर के पास मौजूद नहीं थे। ऐसे में जनहानि होने का एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें