फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रोडवेज चालक की मौत, कंडक्टर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाल ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव सांखोल में बराही रोड के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हरियाणा रोडवेज के चालक की मौत हो गई, जबकि कंडक्टर जख्मी हो गया। वीरवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घायल कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव बराही निवासी अनिल (33) हरियाणा रोडवेज के गुरुग्राम डिपो में चालक पद पर कार्यरत था। इसी गांव का निवासी हरजीत भी उक्त डिपो में कंडक्टर है। बुधवार की करीब आठ बजे बहादुरगढ़ स्टैंड पर बस खड़ी करने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर गांव बराही के लिए चल दिए। जब वे गांव सांखोल में बराही रोड पर पहुंचे तो उनकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में ले जाया गया। हादसे में अनिल की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में घायल कंडक्टर हरजीत ने कहा कि अनिल बाइक चला रहा था। ट्रैक्टर चालक बेहद तेज गति में था। उसकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ। हादसे के बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हरजीत के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीरवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद अनिल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत पर रोडवेज कर्मचारियों ने दुख जताया है।

सड़क हादसे में रोडवेज चालक की मौत, कंडक्टर घायल
-गांव सांखोल के पास बराही रोड पर हुआ हादसा
-ड्यूटी करके अपने गांव बराही लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें