फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ एएसआई ले टोल कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप, आधे घंटे हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बीएसएफ में तैनात एक एएसआई ने टोल प्लाजा कर्मियों पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं। टोल पर हुए इस घटनाक्रम के कारण करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिसके चलते वाहनों की काफी लंगी लाइनें लग गई। बाद में एएसआई ने ही टोल देकर मामला खत्म किया।
हुआ यूं कि हिसार निवासी बीएसएफ का एएसआई नरेंद्र दलाल वीरवार को अपने पैतृक गांव में किसी शोक सभा में आया था। जब सुबह डीघल टोल से छारा की ओर गया तो उसे कार्ड दिखाने पर टोल में छूट दे दी गई लेकिन जब वह वापस हिसार के लिए डीघल टोल पर पहुंचा तो उसे टोल देने के लिए कहा गया। एएसआई नरेंद्र दलाल के अनुसार जब उसने कार्ड दिखाया और छूट दिए जाने की मांग उठाई तो उसके साथ अभद्रता की गई। मामले में टोल पर करीब आधे घंटे तक बवाल होता रहा। इसके चलते टोल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं बाद में दूसरे वाहन चालकों के द्वारा बीएसएफ के जवान से टोल देने की अपील की गई तो उसने टोल देकर मामले को खत्म किया। इसके बाद ही ट्रैफिक का आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को छूट के लिए वर्दी या सेना के वाहन में होना आवश्यक है। जब वह पहली बार टोल से गुजरे थे तो उस समय सीट पर अंडर ट्रेनिंग कर्मचारी था, लेकिन जब वापस आए तो दूसरे कर्मचारी ने नियम के अनुसार टोल देने का मांग उठाई थी। इस पर वह कर्मचारियों के साथ उलझ गए, अभद्रता जैसा कुछ टोल कर्मियों की ओर से नहीं किया गया।
-दलेल सिंह, टोल मैनेजर, डीघल।

बीएसएफ के एएसआई ने टोल कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप, आधे घंटे तक हंगामा
हिसार का निवासी है एएसआई, टोल देकर निपटाया मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें