फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

470 ग्राम मादक पदार्थ सहित एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
470 ग्राम मादक पदार्थ सहित एक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिला पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को 470 ग्राम मादक पदार्थ सहित काबू किया है। आरोपी को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया और सिटी पुलिस थाने में उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान चंपापुरी निवासी हेमंत उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस कप्तान हिमांशु गर्ग के आदेशों पर जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम पुलि की स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक मादक पदार्थ लिए खड़ा है। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर वहां खड़े एक युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उससे पूछताछ करने पर पुलिस को 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया चंपापुरी निवासी एक युवक के मादक पदार्थों की तस्करी करने की शिकायत पुलिस के पास लगातार पहुंच रही थी।
विज्ञापन


फोटो 25
मादक पदार्थ सहित दबोचा गया आरोपी हेमंत उर्फ सन्नी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें